फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inter Caste Marriage: शादी करने पर मिल रहे हैं 2.50 लाख रुपये, लाभ पाने के लिए फटाफट ऐसे करें आवेदन

Thu, 10 Mar 2022 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अंतरजातीय विवाह करने पर कैसे ले सकते हैं 2.50 लाख रुपये - फोटो : istock
लगभग हर कोई कभी न कभी शादी के पवित्र बंधन में बंधता है, और इसको लेकर लोगों के अपने-अपने अलग सपने होते हैं। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि देश में अब भी कई ऐसे लोग हैं, जो अंतरजातीय विवाह को एक अलग नजरिए से देखते हैं। लेकिन जरूरत है कि लोग अपना नजरिया बदलें और जो लोग इस विवाह को गलत नजर से देखते हैं, उन्हें बताया जाए कि ऐसा नहीं है। दरअसल, भारत में नवयुवक और नवयुवतियां अंतरजातीय विवाह तो करना चाहते हैं, लेकिन उनके सामने कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों की सोच बदलने के लिए पहल की और इसके लिए एक योजना चलाई। इसमें जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप कैसे ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अंतरजातीय विवाह करने पर कैसे ले सकते हैं 2.50 लाख रुपये - फोटो : istock
क्या है ये योजना?
  • दरअसल, जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, उन्हें ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है। जो लोग अंतरजातीय शादी करते हैं, उन्हें ये लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
अंतरजातीय विवाह करने पर कैसे ले सकते हैं 2.50 लाख रुपये - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
  • अगर आपने अंतरजातीय विवाह किया है, और आप ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद लेना चाहते हैं। तो ऐसे में आपको शादी के बाद डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के लिए आवेदन करना होता है। आपको ये आवेदन शादी के एक साल के अंदर ही कराना होता है।

4 of 6
अंतरजातीय विवाह करने पर कैसे ले सकते हैं 2.50 लाख रुपये - फोटो : istock
कैसे मिलता है लाभ?
  • अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो इसके लिए शादी करने वाले दोनों लोगों में से एक दलित समुदाय से बाहर का होना चाहिए और दूसरा व्यक्ति दलित समुदाय का होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
अंतरजातीय विवाह करने पर कैसे ले सकते हैं 2.50 लाख रुपये - फोटो : istock
रजिस्टर करानी होती है शादी
  • डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के तहत मिलने वाली मदद अगर आप लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी शादी को हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर कराना होता है। इसके लिए आपको एक हलफनामा डालना होता है, जिसके बाद आपके विवाह को रजिस्टर कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतरजातीय विवाह करने पर कैसे ले सकते हैं 2.50 लाख रुपये - फोटो : istock
इस बात का भी रखें ध्यान
  • बात अगर लाभ की करें, तो इस योजना के तहत उन्हीं नवदंपतियों को लाभ मिलता है, जो अपनी पहली शादी कर रहे होते हैं। अगर आपकी ये दूसरी शादी है या इससे अधिक बार आप विवाह कर चुके हैं, तो फिर आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें