फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी वाली स्कीम: सस्ता सिलेंडर लेने के लिए क्या आप कर सकते हैं उज्ज्वला योजना में आवेदन? यहां जानें सबकुछ

Fri, 10 Nov 2023 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम उज्जवला योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Ujjwala Yojana: सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं और इनके जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसे- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को लकड़ी और उपले पर खाना नहीं बनाना पड़ता, जिससे पर्यावरण को बचाने में भी काफी मदद मिल रही है। वहीं, बात अगर इन सिलेंडर की कीमत की करें, तो इस योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर की मौजूदा कीमत 600 रुपये है। ऐसे में आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेने की सोच रहे होंगे? तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं ये आप कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम उज्जवला योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : istock
कौन लोग हैं पात्र?
  • आपकी उम्र 18 साल से अधिक है
  • अगर आप एक महिला हैं
  • अगर आपके घर में पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं है
  • अगर आपका बीपीएल कार्ड है और बीपीएल सूची में नाम है
  • अगर आप राशन कार्डधारक हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम उज्जवला योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in/index.aspx पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको 'अप्लाई फॉर न्यू उज्ज्वला 2.0 कनेक्शन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

4 of 5
पीएम उज्जवला योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको एचपी, इंडेन या भारत गैस में से किसी एक डिस्ट्रीब्यूटर को चुनना है
  • अब आपको 'रजिस्टर नाव' पर क्लिक करके जानकारी भरनी है और फिर लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम उज्जवला योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड भी करना है
  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद आपके आवेदन की जांच की जाती है
  • सभी कुछ सही पाए जाने पर आपको एक नया गैस कनेक्शन दे दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें