Mutual Fund SIP: स्पेसएक्स फाउंडर एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने के बाद उसमें कई अहम बदलावों को अंजाम दिया जा रहा है। ट्विटर के टेकओवर के बाद जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। उसमें ब्लू टिक बैज की सर्विस को पेड कर दिया गया है। इससे पहले जिन नामी-गिरामी लोगों को ब्लू टिक बैज मिला करता था। उनको ब्लू टिक के लिए किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होता था। अब ब्लू टिक वाले यूजर्स को हर महीने करीब 650 रुपये का चार्ज देना होगा। आज के इस दौर में महंगाई जब काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप ब्लूटिक बैज खरीदने से अच्छा उस पैसे को किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास म्यूचुअल फंड एसआईपी प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 650 रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 45.6 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -