स्मार्टफोन आने के बाद सूचना क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। इसने वैश्वीकरण को एक नया आयाम देने का काम किया है। आज विश्व भर में करोड़ों लोग मोबाइल फोन के जरिए एक दूसरे जुड़े हैं। स्मार्टफोन ने हमारे कई कार्यों को आसान बनाने का काम किया है। आज हमारे कई जरूरी काम स्मार्टफोन के जरिए आसानी से हो जाते हैं। हालांकि, जब हमारा फोन पुराना हो जाता है। उसके बाद हम में से अधिकतर लोग उसे बेचकर नया स्मार्टफोन खरीदते हैं। अगर आपका भी स्मार्टफोन पुराना हो चुका है और उसे आप बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अमूमन लोग पुराने फोन को फैक्ट्री डाटा रिसेट करके बेच देते हैं। अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं, तो आपको भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्मार्टफोन को बेचते वक्त किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।