आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप कुछ सालों में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र है। अगर आप अपने भविष्य के खास प्रयोजनों को ध्यान में रखते हुए किसी सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो ये स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस की एक छोटी बचत योजना है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसे सालाना आधार पर कंपाउंड किया जाता है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपका निवेश 10 साल 4 महीनों में डबल हो जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से -