फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: जल्दी खत्म हो जाता है स्मार्टफोन में इंटरनेट डाटा, तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Sun, 27 Mar 2022 04:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to Save Mobile Data - फोटो : iStock
How to Save Mobile Data: आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट के विकास ने दुनिया को एक वर्चुअल आयाम में ढाला है। इनके आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल से लेकर जीवन जीने की पद्धति में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एजुकेशन, मार्केट, जॉब आदि कई क्षेत्रों में हम मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास इंटरनेट का होना बहुत जरूरी है। इसी वजह से हम सभी अपने मोबाइल में अच्छे इंटरनेट पैक वाले प्लान्स को रिचार्ज कराते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स की ये शिकायत रहती है कि उनके स्मार्टफोन में इंटरनेट का डाटा काफी जल्दी खत्म हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने पर आपका डेली डाटा लिमिट जल्दी ओवर नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 7
How to Save Mobile Data - फोटो : Istock
हम में से कई लोग अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर के ऑटो अपडेट फीचर को ऑन करके रखते हैं। ऐसा करने पर मोबाइल डाटा की खपत काफी तेजी से होती है। अगर आपके फोन में ऑटो अपडेट फीचर ऑन है, तो आपको उसे तुरंत डिसेबल कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
How to Save Mobile Data - फोटो : Istock
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है। उसके बाद अपने प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको सेटिंग के विकल्प का चयन करना है।

4 of 7
How to Save Mobile Data - फोटो : Istock
  • नेक्स्ट स्टेप पर नेटवर्क प्रिफरेंस के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • इसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर तीन और ऑप्शन्स शो होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
How to Save Mobile Data - फोटो : istock
  • आपको Auto Updates Apps के विकल्प का चयन करना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको दोबारा तीन ऑप्शन्स शो होने लगेंगे।
  • यहां आपको Don't Auto Update Apps या Over Wifi Only के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
How to Save Mobile Data - फोटो : istock
  • अगर आप over wifi only के विकल्प का चयन करते हैं, तो इस स्थिति में आपके मोबाइल एप वाईफाई कनेक्ट करने के बाद अपडेट होंगे।
  • वहीं अगर आप Don't Auto Update Apps के विकल्प का चयन करते हैं। इस स्थिति में आपके एप अपडेट नहीं होंगे। ऐसे में आपके मोबाइल का अतिरिक्त डाटा खर्च नहीं होगा। इस तरह आप अपने मोबाइल डाटा की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How to Save Mobile Data - फोटो : istock
इसके अलावा अगर आपके मोबाइल में कोई ऐसा गैर जरूरी एप है, जो ज्यादा इंटरनेट की खपत करता है। इस स्थिति में आपको उस गैर जरूरी एप को डिलीट कर देना चाहिए। आपको अपने फोन में डाटा सेवर मोड भी ऑन करके रखना चाहिए। डाटा सेवर मोड ऑन होने के बाद आपके इंटरनेट डाटा की खपत गैर जरूरी जगहों पर नहीं होगी। इसके अलावा आपको ऑनलाइन वीडियो को स्ट्रीम करते समय उसे नॉर्मल क्वालिटी पर प्ले करना चाहिए। अगर आप इन बातों पर ध्यान रखते हैं, तो आपके मोबाइल का अतिरिक्त डाटा खर्च नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें