Tips and Tricks: इंटरनेट ने एक ऐसे डिजिटल इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जहां हमारे कई जरूरी काम बेहद ही कम समय में हो रहे हैं। इंटरनेट आने के बाद सूचना क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। कोरोना महामारी के बाद वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी बढ़ा है। ऐसे में कई लोगों ने वर्क फ्रॉम होम करने के लिए अपने घरों में वाईफाई राउटर को लगा रखा है। काम को तेजी से करने के लिए तेज इंटरनेट का होना बहुत जरूरी है। कई बार लोग राउटर की धीमी इंटरनेट स्पीड की शिकायत करते हैं। राउटर की धीमी इंटरनेट स्पीड होने की वजह से जरूरी काम करने में कई रुकावटें आ जाती हैं। अगर आप भी अपने राउटर की धीमी इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने वाईफाई राउटर की इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं।