Ayushman Card Alert: आप भी किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ तो लेते ही होंगे, क्योंकि सरकार ऐसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसका सीधा फायदा शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों तक पहुंचता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं यानी आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आपकी एक गलती से आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...