फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूसी इंडिया रिपोर्ट: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़े फ्रॉड, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Sat, 13 May 2023 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Istock
Digital Platfrom Fraud: जालसाज हर बार लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपनाते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित धोखाधड़ी के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। पेशेवर सलाहकार फर्म पीडब्लूसी इंडिया की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि कोरोना काल के दौरान और उसके बाद देश में रिमोट वर्किंग में तेजी आई। वहीं, ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कारण देश में फ्रॉड के मामले बढ़ते हुए नजर आए हैं। दो साल में 26 फीसदी कंपनियों को 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Istock
क्या कहती है रिपोर्ट?
  • बात अगर पीडब्लूसी की रिपोर्ट की करें तो इसमें इन प्लेटफॉर्म फ्रॉड को नए तरह का आर्थिक अपराध करार दिया गया है। साथ ही इनके आधार पर कहा गया है कि उनके सर्वे में 111 कंपनियां शामिल थी। इसमें से 17 प्रतिशत कंपनियों को इस तरह की धोखाधड़ी के कारण बीते दो साल में 8 करोड़ रुपये से लेकर 400 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Istock
  • वहीं, 40 प्रतिशत कंपनियों को 41 लाख से 82 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ। जबकि 5 प्रतिशत कंपनियों को 400 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।

4 of 5
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock
धोखाधड़ी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • ध्यान रखना चाहिए कि आपको किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है। अगर आपको कोई लुभावने ऑफर्स या लॉटरी जैसे ईमेल या मैसेज आते हैं, तो आपको गलती से भी इन पर क्लिक नहीं करना चाहिए। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप डिजिटल भुगतान करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपने पिन नंबर, पासवर्ड और अन्य गोपनीय चीजों को किसी के साथ शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें