फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: पुरानी बाइक या कार खरीदते समय कभी न भूलें ये चार बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Tue, 16 May 2023 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Tips For Buying a Bike or Car: आज के समय में स्कूल-कॉलेज जाना हो, दफ्तर जाना हो या कहीं अन्य जगह पर जाना हो आदि। ऐसी स्थिति में लोग अपने वाहन से जाना ही पसंद करते हैं। इसलिए लोग अपनी मेहनत की कमाई लगाकर नए वाहन खरीदते हैं। कोई दोपहिया खरीदता है, तो कोई चार पहिया वाहन। हालांकि, हर कोई नया वाहन नहीं खरीदता है क्योंकि कम पैसे होने की वजह से या कई लोग सीखने के लिए भी पुराने वाहन खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई पुराना वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप बाद में खासी दिक्कतों में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 1
  • आप अगर कोई पुराना दोपहिया या चार पहिया वाहन खरीद रहे हैं, तो आपको गाड़ी के मॉडल, गाड़ी की कंडीशन आदि के बारे में जरूर जानें। साथ ही गाड़ी के पार्ट को भी देख लें कि कहीं इनमें तो कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपकी डील फाइनल हो जाती है, तो गाड़ी को घर लाने से पहले उसका इंजन ऑयल जरूर चेक करें क्योंकि अगर गाड़ी का इंजल ऑयल खत्म होगा या कम होगा और ऐसे में आप गाड़ी को चला देते हैं, तो गाड़ी का इंजन सीज हो सकता है और फिर आपको भारी चपत लग सकती है।

4 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप कोई भी पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो उसके पेपर्स जरूर देखें। गाड़ी की पीओसी, आरसी और इंश्योरेंस आदि हैं या नहीं। अगर ये पेपर्स नहीं हैं, तो गाड़ी न खरीदना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वरना आपको आगे दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 4
  • पुरानी गाड़ी लेने जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि अपने साथ किसी मैकेनिक या जानकार व्यक्ति को जरूर ले जाएं। इससे वो व्यक्ति गाड़ी देखकर आपको बता पाएगा कि ये वाहन खरीदना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें