आप जब भी किसी सरकारी या गैर-सरकारी काम के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको कई सारे दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इसमें से एक दस्तावेज आपका आधार कार्ड भी होता है, क्योंकि लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी है। सिम कार्ड लेने के लिए, पैन कार्ड बनवाने के लिए, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, स्कूल में दाखिला लेने के लिए, राशन कार्ड बनवाने के लिए, सरकारी योजनाओं में सब्सिडी लेने के लिए आदि कई कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है। इसके अलावा अगर आप लोन लेने जा रहे हैं, तो भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, आजकल कई एप ऐसे भी हैं जो आधार कार्ड से ही लोन दे देते हैं। लेकिन आपको इनसे लोन लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखन चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...