हम में से अधिकतर लोगों के पास कार, बाइक या दूसरे मोटर वाहन हैं। कहीं पर आवाजाही करने के लिए निजी वाहन काफी सुविधाजनक होते हैं। वहीं इन दिनों काफी तेजी से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में तो यह कीमतें उफान पर हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल को भरवाने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोगों ने पेट्रोल और डीजल को भरवाते समय धोखा जरूर खाया होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको पेट्रोल भरवाते समय जरूर जानना चाहिए।