फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: पहाड़ों पर जा रहे हैं अपनी कार या बाइक से तो न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है हादसा

Sun, 31 Dec 2023 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
Car or Bike Driving Tips in Mountain: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे पहाड़ पसंद न हो। लोग अपनी छुट्टियों में पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। दोस्तों के साथ, परिवार के साथ या पार्टनर संग लोग हिल स्टेशन जाते हैं। ऐसे में कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाता है, तो कई लोग अपनी कार या बाइक से भी जाते हैं। अपने वाहन से जाने में समय बचता है और जब चाहें जहां रूक सकते हैं। मतलब अपने वाहन के कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप पहाड़ों पर अपने वाहन से घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपकी एक छोटी सी गलती हादसे का रूप ले सकती है। तो चलिए जानते हैं कि पहाड़ों पर कार या बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
पहाड़ों पर गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

स्पीड का ध्यान
  • कई लोग शहरों की तरह ही पहाड़ों पर भी तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हैं। ऐसा भूलकर भी न करें, क्योंकि पहाड़ों की सड़कें घुमावदार होती हैं और तेज स्पीड में कट लेते समय कोई भी हादसा हो सकता है। इसलिए स्लो चलें और मंजिल पर सुरक्षित पहुंचें।
विज्ञापन

3 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
ओवरटेक की गलती न करें
  • शहरों की सीधी सड़कों पर तो आप ओवरटेक कर सकते हैं, लेकिन पहाड़ों पर ऐसा न करें। वरना सामने से आने वाली गाड़ी से आपकी गाड़ी की टक्कर हो सकती है और हादसा हो सकता है। पहाड़ों में सड़कें कम चौड़ी होती हैं, जिसकी वजह से ओवरटेक करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

4 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
ढलान पर ध्यान दें
  • पहाड़ों पर कई बार गाड़ी को काफी ऊंचाई पर चढ़ाना होता है, जिसमें काफी मेहनत लगती है। पर आपको इस दौरान ध्यान रखना है कि नीचे उतरने वाले वाहन को पहले जगह दें। वरना हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
हॉर्न और डिपर का इस्तेमाल
  • ध्यान रहे कि जब भी पहाड़ों पर अपना वाहन लेकर जाएं, तो उसका हॉर्न और डिपर लाइट ठीक रखें क्योंकि आपको इनकी पहाड़ों में ड्राइविंग के दौरान जरूरत पड़ती है। पहाड़ों में रात के समय गाड़ियां हॉर्न और डिपर पर ही चलती हैं। इससे सामने वाली गाड़ी को पता रहता है कि कोई आ रहा है और दुर्घटना होने से बचती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें