फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: ऑनलाइन किसी को भी पैसे भेजना सुविधाजनक, पर अगर भूलकर भी की ये गलतियां, तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

Mon, 07 Aug 2023 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock
Online Money Transfer Alert: आज के इस दौर में ऑनलाइन तकनीक आ जाने से लगभग हर एक काम को करने का तरीका तो बदला ही है। साथ ही जिन कामों को होने में घंटों और कई दिन तक लग जाते थे, अब वो चुटकियों में हो जाता है। इसमें कई तरह के काम शामिल हैं। ऐसे में बात अगर बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो बदलते दौर में इस क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। उदाहरण के लिए पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया को ही देख लीजिए। अब आप कहीं से भी और कभी भी किसी को भी ऑनलाइन तरीके से पल भर में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई से ये संभव हो पाया है, लेकिन अगर आप किसी को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना होता है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी दूसरे के बैंक खाते में पैसे भिजवा सकती है। इससे आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं जब भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करें, तो कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय इन गलतियों से बचें:-

नंबर 1
  • अमूमन देखा जाता है कि लोग पैसे ट्रांसफर करने के लिए आजकल सबसे ज्यादा यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। इसमें आपको मोबाइल नंबर चाहिए होता है, पर कई लोग लापरवाही में मोबाइल नंबर भरने के बाद उसको दोबारा चेक नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • इसके बाद बिना चेक करे ही वो पेमेंट कर देते हैं, जिससे कई बार मोबाइल नंबर का भी एक अंक गलत होने पर ये किसी दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर होने का कारण बन जाता है। इसलिए पहले तो दर्ज किया हुआ मोबाइल नंबर ठीक से चेक करें और फिर उस नंबर से लिंक नाम को भी कंफर्म करें, जिससे आपके पैसे कभी गलत खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। 

4 of 5
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 2
  • वहीं, दूसरी तरफ कई लोग एक बैंक खाते के जरिए दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं। ऐसे में कभी भी बैंक खाता संख्या भरने के बाद इसको दोबारा चेक करना न भूलें। हमेशा ही जब खाता संख्या भरें, तो एक बार उसे दोबारा चेक कर लें और मिला लें कि ये सही है या नहीं। अमूमन लोग जल्दबाजी में ऐसा नहीं करते है, जिससे किसी गलत खाते में ये पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप जब भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करें, तो अकाउंट नंबर के अलावा आईएफएससी कोड को भी ध्यान से चेक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये गलत होगा तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। इससे आपके पैसे गलत ब्रांच के खाते में जा सकते हैं या अटक भी सकते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें