Ayushman Card Eligibility: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही कई ऐसी योजनाएं चला रहे हैं जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। सरकारें हर साल इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, जिसके बाद पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले अपना आवेदन जरूर चेक कर लें। वरना अपात्र होने की स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं आप घर बैठे ही कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसकी प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं...