PM Awas Yojana Benefits: सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके पीछे ये उद्धेश्य रहता है कि इनका लाभ सही लोगों तक पहुंच पाए। मुफ्त व सस्ता राशन, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, बीमा समेत कई अन्य तरह की योजनाएं सरकार द्वारा जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चलाई जाती है। इन्हीं में एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के अंतर्गत जिनके पास कच्चे मकान हैं, उन लोगों को सरकार घर बनाने के लिए आर्थिक मदद कर रही है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। लेकिन आवेदन के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको आवेदन के समय ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...