फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rent Agreement: रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Thu, 29 Jun 2023 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Rent Agreement: वैसे तो लगभग हर कोई चाहता है कि उसका खुद का अपना घर हो, लेकिन बड़े-बड़े शहरों में हर किसी का अपना घर किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है। ऐसे में लोगों की एक बड़ी संख्या किराए पर रहने को मजबूर है। जहां एक तरफ बच्चे पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग नौकरी के लिए भी दूसरे शहर जाते हैं। ऐसे में अपना घर न होने की वजह से इन्हें किराए के घर में रहना पड़ता है। वहीं, किराए पर रहने के लिए मकान मालिक रेंट एग्रीमेंट बनवाता है, ताकि किसी को किराए पर रखते समय या बाद में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे में अगर आप भी रेंट एग्रीमेंट बनवा रहे हैं, तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय इन गलतियों से बचें:-

निमय व शर्तें जरूर पढ़ लें
  • आप जब भी कोई घर किराए पर लेते समय रेंट एग्रीमेंट बनवाएं, तो मकान मालिक द्वारा अगर कोई नियम व शर्ते इसमें लिखवाई गई हैं, तो उन्हें हस्ताक्षर करने से पहले जरूर पढ़ लें। इससे आप बाद की दिक्कतों से पहले ही बच जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
अपनी बातें लिखवाना न भूलें
  • रेंट एग्रीमेंट अगर मकान मालिक ने अपने नियम लिखवाए हैं, तो आप भी अपनी बातों को इसमें लिखवा सकते हैं। इसलिए इसके बनते समय ही इसमें वो चीजें लिखवा लें जो आप चाहते हैं।

4 of 5
रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
एक कॉपी अपने पास रखना न भूलें
  • रेंट एग्रीमेंट की एक कॉपी अपने पास जरूर रखें। कई लोग जब घर किराए पर लेते हैं तो रेंट एग्रीमेंट में साइन तो कर देते हैं, लेकिन एक कॉपी अपने पास रखना भूल जाते हैं। ऐसा न करें और इसकी कॉपी अपने पास जरूर रखें। इससे आपके आगे कई काम बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
लॉक-इन पीरियड का ध्यान रखें
  • लॉक-इन पीरियड में किराएदार मकान मालिक की प्रॉपर्टी को तय समय और बिना बताए नहीं छोड़ सकता। अगर वो ऐसा करता है, तो उसके द्वारा दी गई सिक्योरिटी मकान मालिक वापस नहीं करता है। इसलिए इस बात को पहले ही अपने मकान मालिक के साथ कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें