फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या चाहिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज और क्या है आवदेन का तरीका? यहां जानें सब कुछ

Sat, 14 Sep 2024 05:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Scheme: राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। जहां एक तरफ कई योजनाओं में आर्थिक मदद की जाती है तो कई अन्य योजनाओं में अलग तरह से मदद करने का प्रावधान होता है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना के जरिए पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इस योजना के जरिए मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो पहले यहां जान लें कि आपको कौन से दस्तावेज चाहिए और आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, सबसे पहले ये जान लें कि आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना से अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो आपका पात्र होना जरूरी है। साथ ही आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज भी चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
  • जब आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इस दौरान कई दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें आपका आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि चाहिए होता है। एक भी दस्तावेज न होने पर या किसी दस्तावेज में कोई दिक्कत होने में आपको आवेदन में दिक्कतें हो सकती हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Istock
आवेदन कैसे करें?
  • जो पात्र लोग आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक करता है
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Adobe stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • वो लोग जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें