फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: क्या आपके कूलर से भी निकल रही है गर्म हवा? अपनाएं ये उपाय मिल सकती है एसी जैसी ठंडक

Mon, 26 May 2025 09:11 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी में अक्सर कूलर ठंडी हवा देने के बजाय गर्म हवा फेंकने लगता है। यह एक बहुत आम समस्या है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए, इस लेख में उसे ठीक करने के आसान उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
Cooler Tips: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है, जिसके कारण लोग कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कूलर ठंडी हवा देने की बजाय गर्म हवा फेंकने लगता है। अगर आपके कूलर के साथ भी ऐसी समस्या है, तो यह लेख आपके लिए ही है।

कई बार ऐसा होता है कि छोटी सी गलतियों की वजह से कूलर गर्म हवा देता है। ऐसे में अगर आप कूलर के कूलिंग करने के विज्ञान को समझ लेंगे और इस लेख में बताए गई उपयों को आजमाएंगे तो आप कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं।

कूलर का विज्ञान
कूलर वाष्पीकरण के सिद्धांत पर काम करता है। यह पीछे से गर्म हवा खींचता है और उसे पानी से भीगे कूलिंग पैड्स से गुजारता है। जब गर्म हवा इन गीले पैड्स से टकराती है, तो पानी वाष्पीकृत होता है। इस प्रक्रिया में हवा की गर्मी का इस्तेमाल होता है, जिससे हवा ठंडी हो जाती है और पंखा इसी ठंडी हवा को कमरे में फेंकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
सबसे पहले, कूलर की सही जगह का चुनाव बहुत जरूरी है। अक्सर लोग कूलर को ऐसी जगह रख देते हैं जहां सीधी धूप पड़ती है। इससे कूलर का पानी गर्म हो जाता है और वह ठंडी हवा नहीं दे पाता। कूलर को हमेशा छायादार और हवादार जगह पर रखें, जैसे कि खुली खिड़की या दरवाजे के पास। इससे कूलर को ताजी हवा मिलती है और वह कमरे को बेहतर तरीके से ठंडा करता है। 

ये भी पढ़ें- PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतर्गत मिलते हैं कई तरह के आर्थिक लाभ? यहां जानें सबकुछ
विज्ञापन

3 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
दूसरा महत्वपूर्ण उपाय है वेंटिलेशन का ध्यान रखना। अगर आप कूलर को बंद कमरे में चला रहे हैं, तो कमरे में उमस बढ़ जाती है और ठंडक का एहसास नहीं होता। कूलर को ऐसी जगह रखें जहां हवा का प्रवाह बना रहे। कमरे की एक खिड़की या रोशनदान खुला रखें ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके और कूलर ठंडी हवा अंदर ला सके। इससे कमरे में नमी कम होगी और ठंडक बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Indian Railways: रात के समय क्यों तेज चलती हैं ट्रेनें, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
 

4 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
तीसरा, कूलर के पानी और कूलिंग पैड्स की सफाई जरूरी है। कई बार कूलर का पानी गंदा हो जाता है या कूलिंग पैड्स में धूल जम जाती है, जिससे हवा ठंडी नहीं होती। कूलर में हमेशा साफ और ठंडा पानी डालें। अगर संभव हो तो पानी में बर्फ के टुकड़े डालें, इससे हवा और ठंडी होगी। अगर पैड्स पुराने हो गए हैं, तो उन्हें बदल दें। हनीकॉम पैड्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये घास वाले पैड्स की तुलना में ज्यादा ठंडक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
चौथा, कूलर की मोटर और पंप की जांच करें। कई बार मोटर सही से काम नहीं करती, जिसके कारण पानी पैड्स तक नहीं पहुंचता और हवा गर्म निकलती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान दें कि कूलर में पानी का लेवल भी स्थिर रहे, ताकि पंप सही से काम कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें