फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Hacks: गर्मियों में नहीं पड़ेगी फ्रिज की जरूरत, इस देसी जुगाड़ से करें पानी को ठंडा

Thu, 28 Mar 2024 02:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Keep Water Cool Without Fridge - फोटो : Istock
How To Keep Water Cool Without Fridge: गर्मियों का सीजन दस्तक दे चुका है। धीरे-धीरे गर्मियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। गर्मी में हमें प्यास काफी अधिक लगती है। डॉक्टर्स भी गर्मियों में ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। संतुलित मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में प्यास लगने पर अगर हमें गर्म पानी मिले तो प्यास अच्छे से नहीं बुझती। ऐसे में घर में पहुंचते ही हम फ्रिज से बोतल निकालकर ठंडा पानी पीते हैं। हालांकि, कई लोग महंगे फ्रिज को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में गर्म पानी की समस्या लोगों को काफी परेशान करती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर बिना फ्रिज के ही पानी को ठंडा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Keep Water Cool Without Fridge - फोटो : Istock
आप पानी को मटके के अंदर रखकर ठंडा कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें आप जिस मिट्टी के मटके में पानी को रख रहे हैं। उसे किसी गीले कपड़े से ढक दें। ऐसा करने से पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Keep Water Cool Without Fridge - फोटो : istock
हम में से अधिकतर लोग प्लास्टिक के बोतल में पानी पीते हैं। गर्मियों में प्लास्टिक के बोतल में रखा पानी जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में आप गर्मियों में प्लास्टिक की जगह इंसुलेटेड बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंसुलेटेड बोतल में ज्यादा लंबे समय तक पानी ठंडा रहता है। 

4 of 5
How To Keep Water Cool Without Fridge - फोटो : istock
आप गर्मियों के सीजन में पानी को ठंडा रखने के लिए कूलर बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी को ठंडा करने वाला यह कूलर बॉक्स बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Keep Water Cool Without Fridge - फोटो : istock
यह घर में रखने के साथ-साथ ट्रैवल करते समय भी काफी उपयोगी है। गर्मियों के सीजन में आपको बर्फ के कुछ टुकड़े कूलर बॉक्स में डालकर अपनी बोतल को रख सकते हैं। इससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहेगा। 

जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो जरूर जान लें 3 स्टार और 5 स्टार एसी में क्या होता है अंतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें