नया साल आने वाला है। ऐसे में सभी लोग अपने प्रियजनों को नए साल की शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट भी देंगे। कई लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली होगी और कुछ लोग अभी सोच रहे होंगे कि क्या गिफ्ट करें। अगर आपके भी घर में बेटी है और उसके भविष्य को सिक्योर बनाने की सोच रहे हैं तो नए साल के अवसर पर खास तोहफा दे सकते हैं। हर महीने छोटी-छोटी राशि जोड़कर बेटी के भविष्य को सिक्योर कर सकते हैं। आप अपनी बिटिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा कर बेटियों के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इस खास स्कीम से बेटियों के लिए 15 लाख रुपए तक बचाने का मौका मिलता है। ऐसे में अब आपको अपनी बिटिया की पढ़ाई और भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी बेटी के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं और इसके लिए किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी...
विज्ञापन
2 of 7
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : pixabay
सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैसे खुलवाएं
इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के कैंपेन के तौर पर की थी। इस योजना का फायदा आप अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर अकाउंट खुलवाकर ले सकते हैं। अधिकतम दो बेटियों के लिए इस योजना का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
3 of 7
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : pixabay
कितना करना होगा जमा?
सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए अकाउंट में कम से कम 250 रुपये जमा करना होता है। इसके अलावा आप इसमें हर साल अधिक 1,50,000 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।
4 of 7
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : PIXABAY
कितना मिल रहा ब्याज
फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट में जमा रकम पर 7.6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : pixabay
कब मैच्योर होता है अकाउंट
इस योजना के तहत अकाउंट खुलने की डेट से लेकर 21 साल की उम्र में या 18 साल से ज्यादा होने के बाद शादी के समय अकाउंट मेच्योर होता है।
विज्ञापन
6 of 7
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : pixabay
कितने मिलेंगे पैसे
अगर आप हर महीने 3000 रुपए यानी सालाना 36000 रुपए इन्वेस्ट करते हैं, तो 14 साल के बाद 7.6 पर्सेंट सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से आपको 9,11,574 रुपये मिलेंगे। वहीं 21 साल यानी मेच्योरिटी पर ये रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी।
पीएनबी के अलावा किसी भी कमर्शियल बैंक या पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको एक फॉर्म के साथ ही अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा। इसके अलावा बच्ची के माता/पिता या गार्जियन का पहचान पत्र और स्थाई पता का प्रमाण होना चाहिए।