फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar AC: बिजली के बिल से छुटकारा दिला सकता है सोलर एसी, जानें कैसे और कितनी है कीमत

Mon, 15 Apr 2024 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोलर एसी के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
Solar AC Benefits: गर्मी का मौसम आते ही लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण पसीने आते हैं। दोपहर के समय तो घर से बाहर जाना बेहद कठिन हो जाता है, क्योंकि धूप काफी तेज होती है। ऐसे में इस गर्मी से बचने के लिए लोग घरों पर एसी चलाते हैं, लेकिन इससे उनका बिजली का बिल जरूर बड़ जाता है। इसलिए कई लोग बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही एसी चलाते हैं। ऐसे में अगर आप भी एसी चलाने पर बढ़ते बिजली के बिल से डरते हैं, तो आपके लिए सोलर एसी बेस्ट हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोलर एसी चलाने पर आपको बिजली के बिल से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस सोलर एसी के बारे में और इसकी कीमत के बारे में भी। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सोलर एसी के फायदे। - फोटो : istock
सोलर एसी के प्रकार और कहां से खरीद सकते हैं?
  • बात अगर सोलर एसी के प्रकारों की करें, तो इसमें आपको 0.8 टन, 1 टन और 1.5 टन से लेकर 2 टन तक के एसी मिल जाते हैं
  • आप इसमें स्पिलिट और विंडों दोनों में से कोई भी एसी ले सकते हैं
  • ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से इन सोलर एसी को खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सोलर एसी के फायदे। - फोटो : istock
कितनी कीमत?
  • अगर आपको सोलर एसी अपने घर पर लगाना है, तो आपको इसके लिए पैसे तो थोड़े ज्यादा खर्च करने ही पड़ते हैं। आपको अगर 1 टन का सोलर एसी खरीदना है, तो आपको इसके लिए लगभग एक लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

4 of 5
सोलर एसी के फायदे। - फोटो : istock
  • वहीं, जैसे-जैसे टन बढ़ेगा, वैसे-वैसे एसी की कीमत बढ़ती चली जाएगी। जैसे- 1.5 टन सोलर एसी के लिए आपको लगभग दो लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, सोलर एसी की ये कीमत एक बार खर्च होने वाली होती है और सिर्फ इसमें सोलर पैनल और बैटरी रिप्लेसमेंट का ही खर्च आता है। इसके बाद आपको सालों-साल इसका लुफ्त उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोलर एसी के फायदे। - फोटो : istock
बिजली का बिल कैसे बचा सकता है?
  • जिस तरह से नॉर्मल एसी को चलने के लिए बिजली की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही सोलर एसी को भी बिजली चाहिए होती है। लेकिन सोलर एसी के पैनल धूप से चार्ज होते हैं और इसके बाद आप इसके जरिए बिना बिजली के सोलर एसी को चला सकते हैं। इससे आपकी बिजली खर्च नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें