फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: फोन का इस्तेमाल करते समय ब्राइटनेस का जरूर रखें ध्यान, जानिए किस मोड पर कितनी पर्सेंटेज है जरूरी

Sat, 19 Feb 2022 03:02 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फोन का इस्तेमाल करते समय ब्राइटनेस का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Istock
आजकल हर कोई अपना आधा से ज्यादा समय स्मार्टफोन ही बिता देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर काम ऑनलाइन होने लगे हैं। पढ़ाई, शॉपिंग या मनोरंजन सबकुछ स्मार्टफोन के जरिए ही हो रहा है। यहां तक कि लोग दिन भर सोशल मीडिया पर बिजी रहने लगे हैं। आपको हर इंसान अधिकतर समय मोबाइल में ही लगा हुआ मिल जाएगा। इंसान के पास फोन और उसमें इंटरनेट है, तो वो कहीं भी रह सकता है। यही वजह है कि मोबाइल अब लोगों के लिए टाइम पास का साधन बन चुका है। लेकिन मोबाइल की स्क्रीन पर ज्यादा देर तक देखना आपकी आंखों के लिए सही नहीं होता है। ऐसा स्क्रीन की ब्राइटनेस की वजह से होता है। फोन की ज्यादा ब्राइटनेस आपकी आंखों पर असर डालती है। इसलिए जरूरत और बैकग्राउंड के हिसाब से ब्राइटनेस को कम ज्यादा करते रहना चाहिए। चलिए आज जानते हैं कि स्मार्टफोन में कौन सा काम करते समय कितनी ब्राइटनेस रखनी चाहिए...  
विज्ञापन

2 of 5
फोन का इस्तेमाल करते समय ब्राइटनेस का जरूर रखें ध्यान - फोटो : i stock
रात में कितनी रखें फोन की ब्राइटनेस
  • अधिकतर लोग दिन भर बिजी रहने के बाद जब रात में खाली होते हैं, तब फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अगर आप लाइट बंद करके फोन चला रहे हैं तो फोन की ब्राइटनेस बेहद कम रखनी चाहिए। हालांकि कोशिश करें लाइट ऑफ होने के बाद न चलाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
फोन का इस्तेमाल करते समय ब्राइटनेस का जरूर रखें ध्यान - फोटो : istock
मैसेज पढ़ते वक्त
  • आजकल कॉल करने के बजाय लोग मैसेज करना ही ज्यादा बेहतर समझते हैं। ऐसे में मैसेज पढ़ने के लिए बार-बार फोन उठाना पड़ता है। इसकी वजह से लगातार स्क्रीन पर देखना पड़ता है और इसका असर सीधे आंखों पर पड़ता है। इसलिए मैसेज पढ़ने के दौरान आपको फोन की ब्राइटनेस करीब 50 प्रतिशत तक ही रखनी चाहिए। 

4 of 5
mobile - new - फोटो : iStock
आउटडोर में कितनी रखें फोन की ब्राइटनेस
  • आउटडोर में ब्राइटनेस की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में घर से बाहर आउटडोर में फोन का इस्तेमाल करते वक्त आपको फोन की ब्राइटनेस को फुल रखना चाहिए। वहीं अगर आपके फोन में एमोलेड डिस्प्ले है तो ब्राइटनेस को 80 पर्सेंट तक रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोन का इस्तेमाल करते समय ब्राइटनेस का जरूर रखें ध्यान - फोटो : istock
गेम खेलते समय 
  • जब आप अपने फोन में गेम खेलते हैं तब स्क्रीन पर कई अलग-अलग मूविंग ऑब्जेक्ट्स आंखों के सामने आते रहते हैं। साथ ही रंग भी बदलते रहते हैं। ऐसे में गेमिंग एक्टिविटी के दौरान आपको अपने फोन की ब्राइटनेस 40-50 प्रतिशत तक रखना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें