फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips And Tricks: आपके स्मार्टफोन में छिपा हो सकता है वायरस, ऐसे लगाएं पता

Sun, 15 Jan 2023 04:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check If Your Phone Has A Virus Or Not - फोटो : Istock
तकनीक के विकास ने आज हम सभी के हाथों में स्मार्टफोन थमा दिया है। स्मार्टफोन आने के बाद एक ऐसे डिजिटल इकोसिस्टम का निर्माण हुआ है, जहां हमारे कई काम काफी आसानी के साथ हो रहे हैं। आज बैंकिंग, खरीदारी से लेकर कई दूसरे महत्वपूर्ण कामों को हम अपने स्मार्टफोन की मदद से कर रहे हैं। वहीं बीते कुछ सालों में स्मार्टफोन से जुड़े साइबर अपराधों की संख्या में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। अगर आप भी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं।

ऐसे में सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बडे़ नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके स्मार्टफोन में वायरस हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके स्मार्टफोन में वायरस है या नहीं। आइए जानतै हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Govt Scheme: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिल रही है 5 से 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप, जानें क्या है स्कीम
विज्ञापन

2 of 5
How To Check If Your Phone Has A Virus Or Not - फोटो : istock
अगर आपके स्मार्टफोन में वायरस छिपा हुआ है। ऐसे में स्मार्टफोन के भीतर मोबाइल डाटा की खपत काफी बढ़ जाती है। वायरस आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में कई तरह के टास्क को रन करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check If Your Phone Has A Virus Or Not - फोटो : istock
ऐसे में इंटरनेट की खपत काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर आपके स्मार्टफोन में कई तरह के पॉप अप एड्स आते हैं। इस स्थिति में आपके मोबाइल में वायरस होने की संभावना काफी ज्यादा है।
 

4 of 5
How To Check If Your Phone Has A Virus Or Not - फोटो : istock
अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी बिना किसी यूज के ड्रेन हो रही है। ऐसे में आपके मोबाइल फोन में वायरस छिपा हो सकता है। वायरस आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में कई तरह के टास्क को रन करता है। इस कारण बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check If Your Phone Has A Virus Or Not - फोटो : istock
इसके अलावा अगर आपके स्मार्टफोन की प्रोसेसिंग स्पीड पहले के मुकाबले स्लो हो गई है। यह भी एक बड़ा संकेत हो सकता है स्मार्टफोन में वायरस होने का। अगर आप अपने मोबाइल फोन की सेफ्टी चाहते हैं। ऐसे में कभी भी किसी थर्ड पार्टी एप्स से अपने स्मार्टफोन में कुछ डाउनलोड न करें।

IRCTC Tour Package: नॉर्थ ईस्ट की सैर कराने के लिए IRCTC लाया है हवाई टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें