फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्माम किसान योजना: खरीदने जा रहे हैं कृषि उपकरण, तो सरकार दे रही है 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं लाभ

Mon, 28 Mar 2022 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Smam Kisan Yojana - फोटो : Istock
भारत में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार कई स्कीम्स चला रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता देना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम स्माम किसान योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को खेती के लिए आधुनिक उपकरणों को मुहैया कराती है। किसानों को ये उपकरण केंद्र सरकार द्वारा 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर मिलते हैं। ऐसे में किसानों को कृषि यंत्र को खरीदने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा उनके पैसों की भी काफी बचत हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि इस योजना में आवेदन कैसे किया जा सकता है और कौन लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 6
Smam Kisan Yojana - फोटो : Istock
इस योजना का लाभ देश का कोई भी किसान उठा सकता है। इस स्कीम में महिला किसान भी आवेदन कर सकती हैं। खेती करने के लिए किसानों को आधुनिक उपकरणों की जरूरत होती है। वहीं आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब किसानों के लिए आधुनिक उपकरणों को खरीदना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Smam Kisan Yojana - फोटो : Istock
ऐसे में भारत सरकार की ये योजना उन किसानों को खेती के लिए उपकरण खरीदने पर सब्सिडी देती है, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को खेती के उपकरण खरीदने पर सरकार द्वारा 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है।

4 of 6
Smam Kisan Yojana - फोटो : Istock
इन उपकरणों से खेती करने पर किसानों की अच्छी पैदावार होती है। इसके अलावा इन उपकरणों की सहायता से वे अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकते हैं। इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन

5 of 6
Smam Kisan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप स्माम किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसका लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर जाकर फार्मर के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको सभी दिशा निर्देशों को फॉलो करते हुए रजिस्ट्रेशन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Smam Kisan Yojana - फोटो : istock
अगर आप स्माम किसान योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, भूमि विवरण जोड़ते समय रिकॉर्ड करने के लिए भूमि का अधिकार, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी, वहीं अगर आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से है, तो उसका जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। इस योजना का लाभ केवल भारत में रह रहा किसान ही उठा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें