नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी में से हर महीने कुछ निश्चित पैसे कटते हैं, जो उनके पीएफ खाते में जमा होते हैं। पीएफ खाते के अपने कई फायदे हैं। आप अपनी नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर या रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में इसका लाभ ले सकते हैं। पीएफ खाते पर जितने पैसे कर्मचारी के कटते हैं, उतने ही पैसे कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती हैं। जबकि इस पैसे पर ईपीएफओ की तरफ से सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, ईपीएफओ की तरफ से पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने को लेकर कहा गया है कि ये बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग समय रहते इसे करवा भी रहे हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही ई-नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी जरूरी है, ताकि पीएफ खाते में मिलने वाले लाभ लिए जा सके। वहीं, खाताधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को आसानी से पीएफ की रकम मिल सके। इसलिए आप समय रहते अपना नॉमिनी जरूर जोड़ लें। इसके अलावा कई लोग अपने नॉमिनी को बदलना या नए नॉमिनी को जोड़ना भी चाहते हैं। ऐसे में आप भी अगर ऐसा करना चाहते हैं, तो इसका एक सरल तरीका है, जिसे आप घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...