फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCSS: क्या है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, जानिए क्यों जरूरी है बुजुर्गों के लिए इस स्कीम में निवेश करना?

Sun, 30 Jan 2022 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
क्या है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, जानिए क्यों जरूरी है बुजर्गों के लिए इस स्कीम में निवेश करना? - फोटो : Istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एक ऐसी स्कीम है, जिसे खास तौर पर बुजुर्गों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम में केवल वरिष्ठ नागरिक ही निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर उन्हें बैंक एफडी से भी ज्यादा की ब्याज दर मिलती है। वर्तमान समय में इस स्कीम में सालाना 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। भारत में एक बड़ी आबादी वरिष्ठ नागरिकों की है। एक समय के बाद इन लोगों को जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्तर पर भी इनको कई परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसी चीज को ध्यान में रखकर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की शुरुआत की गई है। इस स्कीम में 60 या उससे ऊपर की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। भारत में बड़े स्तर पर वरिष्ठ नागरिक इस योजना में अपने पैसों को निवेश करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस स्कीम में निवेश करना क्यों जरूरी है?
विज्ञापन

2 of 4
क्या है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, जानिए क्यों जरूरी है बुजर्गों के लिए इस स्कीम में निवेश करना? - फोटो : pixabay

क्यों जरूरी है वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस स्कीम में निवेश करना?

अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं और रिटायरमेंट के बाद जो पैसे आपको मिले हैं। उन्हें कहीं पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ये स्कीम सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें निवेश करने पर आपको सालाना 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। इसमें आपको बाजार जोखिमों का खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
क्या है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, जानिए क्यों जरूरी है बुजर्गों के लिए इस स्कीम में निवेश करना? - फोटो : pixabay
ये स्कीम बुजुर्गों को आत्मनिर्भर और उनके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगी। इस स्कीम में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों के पास मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम होगी। इस कारण उन्हें भविष्य में आर्थिक स्तर पर किसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
क्या है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, जानिए क्यों जरूरी है बुजर्गों के लिए इस स्कीम में निवेश करना? - फोटो : pixabay
अक्सर देखने को मिलता है कि किसी स्कीम में निवेश करने या उसमें खाता खुलवाने के लिए बुजुर्गों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। वहीं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप अधिकृत बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में  विजिट करके आसानी से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें