विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग गूगल को सर्च इंजन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस सर्च इंजन ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। अपने बेहतरीन अलगोरिदम के कारण ये एकदम सटीक रिजल्ट को हमारे सामने लाकर रखता है। आज गूगल काफी आगे निकल चुका है या ये कहें कि इंटरनेट सर्फिंग के क्षेत्र में उसका एकाधिकार स्थापित हो चुका है। आज गूगल यूजर्स की गतिविधि को ट्रैक कर उनकी जरूरतों के मुताबिक बेहतरीन सुझावों को उनके सामने लाकर रख रहा है। बीते कुछ सालों में प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी को लेकर भी गूगल ने कई नियम और शर्तों को लागू किया है। ऐसे में अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ कामों को भूलकर भी यहां नहीं करना चाहिए। गूगल पर किए गए ये काम आपको जेल तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन कामों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी गूगल पर नहीं करना चाहिए।