फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Correction: पैन कार्ड में हो गई है गलती, तो इन तीन तरीकों से कर सकते हैं सुधार

Sun, 19 Dec 2021 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पैन कार्ड हर किसी के लिए जरूरी होता है, ये एक सरकारी दस्तावेज है जो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसके अपने कई काम हैं, जैसे- इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए, बैंक में खाता खोलने के लिए, पैसों के लेनदेन के लिए आदि कई अन्य कामों में भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। यही नहीं, जब आप किसी भी तरह का लोन लेते हैं, तो भी आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के पैन कार्ड में कई तरह की गलतियां हो जाती हैं। कभी किसी के नाम में, तो कभी किसी की जन्मतिथि में, तो कभी किसी के पिता के नाम में आदि। अगर आपके पैन कार्ड में भी इस तरह की गलतियां है, और आप इन्हें सुधारना चाहते हैं। तो हम आपको इसके कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पहला तरीका
  • पैन कार्ड बनवाते समय अगर उसमें कुछ गलती हो गई है। जैसे- आपका नाम, फोटो, जन्मतिथि या अन्य गलतियां हो गई हो, तो इसमें करेक्शन यानी उसे ठीक कराया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • इसके लिए पहला तरीका है आप इसे ऑनलाइन माध्यम से ठीक करवा सकते हैं। आपको एनएसडीएल वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html या UTIITS की सर्विस UTIITSL at myutiitsl.com/PAN_ONLINE/CSFPANApp पर जाना है, और यहां से आप इसे ठीक करवा सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
दूसरा तरीका
  • आप एनएसडीएल से ईमेल efilingwebmanager@incometax.gov.in/tininfo@nsdl.co.in के जरिए संपर्क कर सकता है। इसके अलावा आप 1800-180-1961 और 020-27218080 पर कॉल करके भी गलतियां ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
तीसरा तरीका
  • आप चाहें तो ऑफलाइल के जरिए यानी अपने नजदीकी पैन सुविधा केंद्र में जाकर भी पैन कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए आपको वहां जाकर 'नए पैन कार्ड के लिए आवेदन/पैन डाटा में बदलाव/इसे ठीक करना' वाले फॉर्म को भरकर देना होता है, जिसके बाद पैन कार्ड में सुधार हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें