फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं रात में करें ट्रैवल तो भूलकर ना करें ये 4 गलतियां, मोबाइल ऐसे कर सकता है सुरक्षा

Thu, 24 Sep 2026 03:16 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Women Safety: रात में अकेले ट्रैवल करते समय फोन में कुछ जरूरी ऐप्स पहले से रखना काफी काम आ सकता है। इमरजेंसी में लोकेशन शेयर करने से लेकर कैब की जानकारी किसी अपने तक पहुंचाने तक, ये ऐप्स मुश्किल समय में मददगार साबित हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
रात में अकेले कर रही हैं ट्रैवल? - फोटो : AI

रात में अकेले ट्रैवल करना हो तो सिर्फ फोन की बैटरी फुल रखना ही काफी नहीं है। सफर पर निकलने से पहले फोन में कुछ जरूरी ऐप्स भी होने चाहिए। खासकर अगर आप कैब, ऑटो, बस या ट्रेन से सफर कर रही हैं तो कुछ ऐप्स आपकी सेफ्टी के लिए काफी काम आ सकते हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए जरूरी सेटिंग्स भी पहले से चेक कर लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Safety Tips for Women Before Taking a Cab Ride - फोटो : AdobeStock

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और लोकेशन शेयरिंग
सबसे पहले फोन में ऐसा फीचर जरूर एक्टिव रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी लाइव लोकेशन भेज सकें। आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जैसे फीचर पहले से दिए जाते हैं। सफर शुरू करने से पहले परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को अपनी लोकेशन शेयर कर सकती हैं। अगर फोन में इमरजेंसी एसओएस का ऑप्शन है तो उसे भी सेट करके रखें। कई फोन में पावर बटन को कई बार दबाने पर इमरजेंसी कॉल या अलर्ट भेजने की सुविधा मिलती है। हालांकि इसका तरीका फोन के मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
कैब रास्ते में जाम में फंस गई तो क्या बढ़ जाएगा किराया? - फोटो : freepik.com

कैब बुकिंग ऐप में ये जानकारी जरूर देखें
अगर रात में कैब से सफर कर रही हैं तो सिर्फ कैब बुक करना ही जरूरी नहीं है। कैब का नंबर, ड्राइवर का नाम और ट्रिप की जानकारी भी चेक करें। ज्यादातर कैब बुकिंग ऐप्स में ट्रिप की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करने का ऑप्शन मिलता है। सफर शुरू होते ही यह जानकारी अपने घरवालों या दोस्त के साथ शेयर कर सकती हैं। साथ ही कोशिश करें कि कैब में बैठने के बाद अपनी ट्रिप को बिना वजह कैंसिल न करें और रास्ते में बदलाव होने पर इसकी जानकारी भी किसी भरोसेमंद व्यक्ति को दें।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

मैप वाला ऐप फोन में रखें
रात में अनजान जगह से गुजरना हो तो मैप वाला ऐप काफी काम आता है। इससे आप यह देख सकती हैं कि कैब या गाड़ी सही रास्ते पर जा रही है या नहीं। किसी सुनसान जगह पर रास्ता बदलने की जरूरत पड़े तो आसपास की सड़क और लोकेशन भी देखी जा सकती है। सफर से पहले जरूरी रूट का मैप देख लेना भी अच्छा रहता है। जहां इंटरनेट कमजोर हो सकता है, वहां ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके रखना भी मददगार हो सकता है।

सरकारी इमरजेंसी हेल्पलाइन सेव करें
फोन में स्थानीय पुलिस और दूसरी जरूरी इमरजेंसी हेल्पलाइन के नंबर सेव करके रखें। भारत में इमरजेंसी की स्थिति में 112 पर मदद मांगी जा सकती है। नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव रखने के साथ याद भी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Phone Battery Backup - फोटो : istock
फोन की बैटरी और इंटरनेट का रखें ध्यान
सबसे जरूरी बात यह है कि सफर शुरू करने से पहले फोन अच्छी तरह चार्ज हो। अगर लंबा सफर है तो पावर बैंक साथ रखना भी काम आ सकता है। मोबाइल डेटा भी चालू रखें ताकि जरूरत पड़ने पर लोकेशन या जरूरी जानकारी शेयर की जा सके।

ध्यान रखें: कोई भी ऐप आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। इसलिए रात में ट्रैवल करते समय फोन में जरूरी ऐप्स और फीचर तैयार रखने के साथ अपनी बेसिक सेफ्टी का भी ध्यान रखें।

घर में अचानक मच्छर बढ़ गए? स्प्रे उठाने से पहले इन जगहों की कर लें जांच

नहाते समय फर्श पर पानी जमा होने लगा? ड्रेन में शुरू हो चुकी है ये परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें