Rupay Credit Card: अगर आप देखेंगे तो अब लोग कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा करते हैं। इसके कई फायदे हैं, जैसे- कैश अपने पास नहीं रखना पड़ता, कैश खोने या चोरी होने का डर नहीं रहता आदि। इसलिए लोग कैश की जगह यूपीआई एप के जरिए अपने बैंक खाते से पेमेंट कर देते हैं। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने पिछले दिनों क्रेडिट कार्ड को एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानी यूपीआई से जोड़ने का विकल्प लोगों को उपलब्ध कराया। फिलहाल ये सुविधा रुपे क्रेडिट कार्डधारक ले सकते हैं। इसमें आप अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करके भुगतान कर सकते हैं। तो चलिए अगर आप भी अपने रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई के जरिए पेमेंट करना चाहते हैं, तो पहले आपको कार्ड को यूपीआई से लिंक करना होगा। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...