Road Safety Tips in Winter: आप कॉलेज, दफ्तर या कहीं अन्य जगह पर जाने के लिए दोपहिया या चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करते होंगे? इस दौरान हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है, क्योंकि गाड़ी चलाते समय एक छोटी सी गलती हमें काफी भारी पड़ सकती है। इसलिए जब भी गाड़ी चलाएं तो सावधानी बरतें। वैसे तो गाड़ी चलाते समय हमेशा ही ध्यान देना चाहिए, लेकिन बात जब सर्दियों के मौसम में गाड़ी चलाने की आती है, तो यहां पर सावधानी थोड़ी ज्यादा बरतनी पड़ती है। इसलिए आज हम जानेंगे कि सर्दियों के मौसम में गाड़ी चलाते समय आपको किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप किसी दुर्घटना से बच सकें और सही सलामत अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं....