फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: फ्लाइट में बैठते ही मोबाइल को जरूर लगा लें एयरप्लेन मोड में, जानें क्यों है जरूरी

Fri, 10 Feb 2023 09:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्लेन में फ्लाइट मोड को ऑन क्यों नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock
जब भी लोगों को यात्रा करनी होती है, तो लोग अपने-अपने हिसाब से अलग-अलग वाहन में यात्रा करते हैं। कोई ट्रेन से, कोई बस से, तो कोई अपने वाहन से यात्रा करना पसंद करता है आदि। पर बात जब एक देश से दूसरे देश जाने की होती है या फिर कई लोग देश के अंदर भी यात्रा करने के लिए हवाई जहाज से सफर करते हैं। अगर आपने हवाई जहाज से यात्रा की है, तो आपने ध्यान दिया होगा कि प्लेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को अपना मोबाइल फोन एयरप्लेन मोड में रखना पड़ता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों करवाया जाता है? शायद नहीं, पर आप चिंता मत कीजिए क्योंकि हम इसके बारे में आगे जानने जा रहे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
प्लेन में फ्लाइट मोड को ऑन क्यों नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock
फ्लाइट मोड क्या होता है?
  • दरअसल, आप देखेंगे कि आपके मोबाइल फोन में एक सेटिंग होती है जिसका नाम होता है फ्लाइट मोड। इसे आप ऑन करते हैं तो फिर आपका इंटरनेट चलना बंद हो जाता है और आप किसी को न कॉल कर सकते हैं और न ही कोई दूसरा व्यक्ति आपसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्लेन में फ्लाइट मोड को ऑन क्यों नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock
फ्लाइट में क्यों ऑन करना पड़ता है फ्लाइट मोड?
  • जब हवाई जहाज में यात्री बैठते हैं, तो ठीक टेक ऑफ से पहले यात्रियो को सूचित किया जाता है कि सभी यात्री अपना-अपना मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर कर लें। इसलिए सभी को ऐसा करना पड़ता है। पर इसके पीछे की असल वजह ये नहीं है, बल्कि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि प्लेन के नेविगेशन और संचार प्रणालियों में रूकावट न हो।

4 of 5
प्लेन में फ्लाइट मोड को ऑन क्यों नहीं करना चाहिए? - फोटो : IStock
  • अगर कोई प्लेन में मोबाइल का एयरप्लेन मोड बंद नहीं करता है और मोबाइल का इस्तेमाल करता है, तो पायलट को यात्रा के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मोबाइल का सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम को भी हिला सकता है। ऐसे में पायलट को कम्युनिकेशन करने में परेशानी हो सकती है, जिससे विमान रास्ता तक भटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लेन में फ्लाइट मोड को ऑन क्यों नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock
क्या ये गुनाह है?
  • आपको ये जानकार हैरानी हो सकती है कि हवाई जहाज में यात्रा के दौरान फ्लाइट मोड को ऑन करना कई देशों में गुनाह माना जाता है। कोई यात्री अगर ऐसा करता है, तो पकड़े जाने पर उसको कठोर सजा तक दी जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें