फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Laxmi Yojana: बिटिया के जन्म से पढ़ाई तक का खर्चा उठाएगी सरकार, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Thu, 09 Feb 2023 04:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MP Ladli Laxmi Yojana Registration Process - फोटो : Istock
MP Ladli Laxmi Yojana Registration Process: आज के समय जब देश में शिक्षा, अंतरिक्ष अनुसंधान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जबरदस्त उन्नति हो रही है। वहीं दूसरी तरफ समाज का एक वर्ग ऐसा भी है, जो बेटियों की शिक्षा और महिलाओं को लेकर सकारात्मक सोच नहीं रखता है। ऐसे में महिलाओं और बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना है। स्कीम के अंतर्गत बेटियों के जन्म के समय और उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस राशि को मध्य प्रदेश सरकार बेटियों के खाते में जमा करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से  - 
विज्ञापन

2 of 5
MP Ladli Laxmi Yojana Registration Process - फोटो : Istock
स्कीम के अंतर्गत कई किस्तों के माध्यम से बेटियों के खाते में कुल 1 लाख रुपये की धनराशि को जमा किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप लाडली लक्ष्मी योजना में आवेदन कर सकते हैं। 

ABY: क्या देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर? आयुष्मान भारत योजना में भारत सरकार ने बढ़ाया इतना आवंटन
विज्ञापन

3 of 5
MP Ladli Laxmi Yojana Registration Process - फोटो : Istock
इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके बाद आपको आवेदन करें के विकल्प का चयन करना है। 

4 of 5
MP Ladli Laxmi Yojana Registration Process - फोटो : Istock
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। फॉर्म को फिल करने के बाद आपको जानकारी सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद मुख्य आवेदन पत्र आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां पूछी गई सभी जानकारी को फिल करने के बाद आपको दस्तेवाजों को अपलोड करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Ladli Laxmi Yojana Registration Process - फोटो : Istock
इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इस नंंबर को सेव करके अपने पास रख लें। इसका उपयोग आप योजना में अपने स्टेटस को चेक करने के लिए कर सकते हैं। इस आसान प्रक्रिया को फॉलो करके आप स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं।

RBI Repo Rate Hike: RBI ने फिर बढ़ाई रेपो रेट की दरें, जानिए पर्सनल और होम लोन पर क्या होगा असर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें