फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है 16वीं किस्त और किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ? यहां जानें सबकुछ

Mon, 15 Jan 2024 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ। - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए भी चलाई जाती है, जिसका उद्धेश्य किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना के अंतर्गत साल में तीन बर 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई लाभार्थी ऐसे भी हैं जिन्हें ये लाभ नहीं मिल पाएगा। साथ ही किसान 16वीं किस्त जारी होने की तारीख भी जानना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ। - फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • जिन किसानों ने अपने आवेदन फॉर्म में गलती की है। जैसे- नाम गलत भरा है, आधार नंबर गलत दर्ज किया है, जेंडर गलत भरा है आदि। ऐसे किसानों की किस्त अटक सकती है। इसलिए जल्द से जल्द इन गलतियों को चेक कर ठीक करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ। - फोटो : istock
नंबर 2
  • जिन किसानों द्वारा दिए गए बैंक खाते की जानकारी भी गलत है, उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसलिए एक बार आपके द्वारा दी गई जानकारी को चेक करें और अगर ये गलत है, तो इसे अपडेट करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ। - फोटो : istock
नंबर 3
  • योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। इसके अलावा जिन किसानों ने भू-सत्यापन भी नहीं करवाया है, वो भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इन दोनों कामों को तुरंत करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ। - फोटो : istock
कब आ सकती है 16वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को 16वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो अभी आधिकारिक तौर पर कोई तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें