फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Guidelines: अगर आप भी नहीं चुका पा रहे हैं लोन, तो आरबीआई का ये कानून करेगा आपकी मदद

Mon, 27 Nov 2023 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RBI Guidelines - फोटो : iStock
 
RBI Guidelines: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लेते हैं। कई लोग होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेते हैं। अगर आपने भी किसी कार्य के लिए बैंक से लोन ले रखा है, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के इस नियम को जानना चाहिए। आरबीआई का यह नियम आपको डिफॉल्टर होने से बचाएगा और लोन का ब्याज या ईएमआई भी कम करने में सहायता करेगा। 

क्रेडिट इंफोर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड’ (CIBIL)  लोगों के लोन या क्रेडिट कार्ड से खर्च करने की आदतों पर नजर रखता है। बीते साल एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें चौंकाने वाला खुलासे हुए थे। इसमें कहा गया था कि लोगों में असुरक्षित लोन (क्रेडिट कार्ड से खर्च) लेने की आदत बढ़ रही है। पर्सनल लोन भी कोविड के पहले के स्तर से अधिक हो गया है। इस रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक को चेतावनी देने का काम किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
RBI Guidelines - फोटो : iStock
आरबीआई के नियम से राहत

कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें लोन चुकाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए आरबीआई की तरफ से कई गाइडलाइंस बनाई गई हैं। यह लोन डिफॉल्टर्स के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि इसकी वजह से लोन चुकाने के लिए अधिक समय मिल जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
RBI Guidelines - फोटो : iStock
अगर आपने 10 लाख रुपये का लोन लिया है, लेकिन आप किसी वजह से उसे पूरा नहीं चुका पा रहे हैं। तो आप आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार, लोन रीस्ट्रक्चर करवा सकते हैं। ऐसे में आपको 5 लाख रुपये तब देने पड़ेंगे और बाकी बचे पांच लाख रुपये को लंबी अवधि में धीरे-धीरे चुका सकते हैं। इससे आप पर ईएमआई का दबाव भी कम हो जाएगा। 

DDA Housing Scheme: दिल्ली में 11.5 लाख रुपये में मिल रहे फ्लैट, DDA की हाउसिंग स्कीम में ऐसे करें आवेदन

4 of 5
RBI Guidelines - फोटो : iStock
लोन का रीस्ट्रक्चर कराना कर्ज लेने वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। इसके आपके ऊपर से लोन डिफॉल्टर के टैग को हटाने का काम करता है।

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RBI Guidelines - फोटो : iStock
अगर कोई व्यक्ति लोन डिफॉल्टर हो जाता है, तो उसकी  क्रेडिट हिस्ट्री और हेल्थ दोनों खराब होती है। इसकी वजह से आपका सिबिल स्कोर भी खराब होता है, जिससे भविष्य में आपके लिए लोन लेने के रास्ते बंद हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें