अगर आप जरूरतमंद हैं या फिर गरीब तबके से आते हैं, तो फिर आप केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थाएं, बीमा और आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं चलाती है। आप अगर इस श्रेणी में आते हैं, तो फिर आप भी इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है राशन योजना, जिसका लाभ लोगों तक पहुंचाया जाता है। लोगों का पहले राशन कार्ड बनाया जाता है, और फिर उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। ऐसे में अगर आपने अब तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है, तो फिर आप इन सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप राशन कार्ड जरूर बनवाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...