फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी पाने के लिए तुरंत अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर, ये है पूरी प्रक्रिया

Mon, 17 Jan 2022 01:45 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
राशन कार्ड सरकार की तरफ से जारी किया जाता है, जिसके तहत लोग सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुफ्त राशन का लाभ उठा सकते हैं। राशन कार्ड धारक को सरकार की तरफ से राशन मुहैया कराया जाता है, जिससे कमजोर वर्ग अपनी खाद्य आपूर्ति कर सकें। अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप भी इसके तहत हर महीने लाभ प्राप्त करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। यदि आपने इस कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर गलत डाला है या कार्ड अपडेट नहीं हुआ है, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए ये बेहतर होगा कि आप अपने राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर को तुरंत अपडेट करा लें। दरअसल, अगर आपके राशन कार्ड में मोबाईल नंबर नहीं डला है, तो आपको इसे जुड़े अपडेट नहीं मिल पाएंगे। आए दिन विभाग की ओर से कई जरूरी अपडेट मैसेज के जरिए कार्ड धारकों तक भेजे जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ये काम आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे.. 
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके लिए आपको सबसे पहले https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx साइट पर विजिट करना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। यहां आपको अपडेट योर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के नीचे दिए गए कॉलम में अपनी जानकारी फिल करनी है। 

4 of 5
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • अब यहां पर पहले कॉलम में आपको आधार नंबर ऑफ हेड ऑफ हाउसहोल्ड/एनएफएस आईडी लिखना होगा। इसके बाद दूसरे कॉलम में राशन कार्ड नंबर लिखना है। वहीं तीसरे कॉलम में नेम ऑफ हेड ऑफ हाउसहोल्ड लिखें। अब आखिरी कॉलम में अपना नया मोबाइल नंबर डालें और सेव कर दें। ऐसा करते ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • आपको जानकारी होनी चाहिए कि देश के 20 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में एक जून 2020 से 'वन नेशन-वन राशन कार्ड'  राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा शुरू कर दी गई है। इसके तहत आप किसी भी राज्य में रहकर राशन कार्ड के जरिए सरकारी राशन का सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें