फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए हैं परेशान, तो इन दस्तावेजों की मदद से आसानी से जुड़ जाएगा नाम

Tue, 11 Jan 2022 12:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ration card - फोटो : istock
राशन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसकी मदद से देश के गरीब परिवारों को सरकार द्वारा मिलने वाले मुफ्त राशन का लाभ मिलता है। भारत में बड़े स्तर पर लोग सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। इसके अलावा राशन कार्ड का उपयोग कई दूसरे कार्यों के लिए भी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई मर्तबा ये देखने को मिलता है कि अक्सर लोग अपने बच्चों या किसी दूसरे सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए परेशान रहते हैं। राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाते समय लोगों को कई अड़चनों का सामना करना पड़ता है। अमूमन ये दिक्कतें तब सामने आती हैं, जब आपके पास जरूरी दस्तावेजों का अभाव होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन दस्तावेजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी खास जरूरत बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वाते समय होती है। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
राशन कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाते समय आपको घर के मुखिया के एक पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। इसके अलावा आपको बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत भी पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
राशन कार्ड में बच्चे का नाम एड कराने के लिए ये काफी उपयोगी दस्तावेज है। ऐसे में आपके पास बच्चे का नगर निगम, नगर पालिका या ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। अगर आपके पास बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो इसे जल्द से जल्द बनवा लें। 

4 of 5
आधार कार्ड - फोटो : iStock
इसके अलावा आपको बच्चे के आधार कार्ड की फोटोकॉपी की भी जरूरत होगी। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसके न होने पर आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे का आधार कार्ड नहीं है, तो उसे नामांकन केंद्र पर विजिट करके जल्द बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन सब दस्तावेजों के साथ आपको आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। अगर आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज सही हैं और उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं है, तो आपके आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा। कुछ समय बाद आपके बच्चे के नाम को राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें