राशन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसकी मदद से देश के गरीब परिवारों को सरकार द्वारा मिलने वाले मुफ्त राशन का लाभ मिलता है। भारत में बड़े स्तर पर लोग सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। इसके अलावा राशन कार्ड का उपयोग कई दूसरे कार्यों के लिए भी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई मर्तबा ये देखने को मिलता है कि अक्सर लोग अपने बच्चों या किसी दूसरे सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए परेशान रहते हैं। राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाते समय लोगों को कई अड़चनों का सामना करना पड़ता है। अमूमन ये दिक्कतें तब सामने आती हैं, जब आपके पास जरूरी दस्तावेजों का अभाव होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन दस्तावेजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी खास जरूरत बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वाते समय होती है। आइए जानते हैं -