Rajasthan Govt Tarbandi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। ऐसे में करोड़ों लोगों की आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि है। इस कारण देशभर में बड़े पैमाने पर लोग कृषि करते हैं। गौरतलब बात है कि बीते लंबे समय से खेतों में घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या किसानों को काफी परेशान करती आ रही है। हर साल ये आवारा पशु देशभर के कई किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में उनकी उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं हो पाती है, जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश में कई किसान पूरे पूरे दिन और रात के समय भी अपने खेतों की रखवाली करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राजस्थान सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार पशु से फसलों की बचाव के लिए किसानों को पैसे दे रही है।