PM Kisan Samman Nidhi: देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनमें स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, भत्ता, बीमा और आर्थिक मदद देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही इन जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। वहीं, इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कई कार्य किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। हर साल 6 हजार रुपये किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...