Railway Reduce Fare Of These 10 Train: हाल ही में रेलवे ने 10 सुपरफास्ट ट्रेनों को एक्सप्रेस की श्रेणी में डाल दिया गया है, जिस वजह से इनका किराया काफी कम हो गया है। इस लेख में इन ट्रेनों की लिस्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट
- फोटो : Adobe stock
10 Trains Fare Reduced See List Here: देश में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। खासतौर पर गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने परिवार के साथ ट्रेन से घूमने का प्लान बनाते हैं। इसी बीच इस समर सीजन ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों के किराए में कमी करने का फैसला लिया है।
रेलवे ने यह कदम यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और अतिरिक्त सुपरफास्ट चार्ज को लेकर उठाया है। अब इन ट्रेनों का सुपरफास्ट स्टेटस हटा दिया जाएगा, जिससे किराए में स्वत: ही कमी आएगी।
अभी तक इन ट्रेनों में सुपरफास्ट चार्ज लिया जाता था, अब वे चार्ज से मुक्त हो जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा पर कम खर्च करना पड़ेगा। रेलवे का यह कदम गर्मी में यात्रा करने वालों के लिए राहत लेकर आया है, जिससे वे आराम से और सस्ते में यात्रा कर सकेंगे। ये फैसला किन ट्रेनों को लेकर लागू हुआ है, आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट
- फोटो : पीटीआई
सुपरफास्ट स्टेटस हटाने का कारण
रेलवे ने यह कदम सुपरफास्ट ट्रेनों के किराए को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर उठाया है। यात्रियों ने लंबे समय से यह मुद्दा उठाया था कि सुपरफास्ट चार्ज काफी महंगा हो गया है, और इसका असर उनके बजट पर पड़ रहा है। इसी के चलते रेलवे ने अब इन ट्रेनों को नॉर्मल एक्सप्रेस कैटेगरी में डालने का निर्णय लिया है, जैसे ही इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का टैग हटेगा, टिकट की कीमत अपने आप कम हो जाएगी। इससे ट्रेनों के किराए में 10% तक की कमी आएगी।
विज्ञापन
3 of 5
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट
- फोटो : freepik
कब से लागू होगा नया किराया
आपको बता दें कि रेलवे की यह नई फेयर पॉलिसी 13 से 16 अप्रैल के बीच फेज वाइज लागू की जाएगी। यानी कि इन्हीं दिनों से आप इन ट्रेनों में कम पैसे खर्च करके भी यात्रा कर सकेंगे।
4 of 5
इन 10 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट
- फोटो : freepik
10 ट्रेनों के नाम जिनका किराया घटेगा
रेलवे द्वारा जिन 10 प्रमुख ट्रेनों का सुपरफास्ट स्टेटस हटाया जाएगा, उनकी सूची में शामिल हैं: