फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: इस सरकारी स्कीम में करिए 12,500 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय बन जाएंगे करोड़पति

Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Public Provident Fund Scheme - फोटो : istock
Public Provident Fund Scheme: देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में ये लोग अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह पर निवेश नहीं कर पाते, जहां से रिटर्न मिलने की बेहतर संभावना होती है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों को लंबे समय अंतराल के लिए किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां बाजार जोखिमों के बिना आपके पैसों पर अच्छा रिटर्न मिलता रहे। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस निवेश योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है, जो कि 1 अप्रैल से प्रभावी है। पीपीएफ में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
Public Provident Fund Scheme - फोटो : istock
हालांकि, 15 सालों की मैच्योरिटी अवधि के बाद आप 5-5  सालों के लिए निवेश अवधि को दो बार बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Public Provident Fund Scheme - फोटो : istock
अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं। ऐसे में आपको इसके निवेश के गणित के बारे में समझना होगा। इसके लिए आपको हर साल पीपीएफ में 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होगा। 

APY: रिटायरमेंट के बाद हर साल मिलेंगे 60 हजार रूपये, सिर्फ 210 रूपये सरकार की इस स्कीम में करना होगा निवेश

4 of 5
Public Provident Fund Scheme - फोटो : istock
ऐसे में आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करनी होगी। अगर आप 25 सालों तक हर महीने पीपीएफ स्कीम में 12,500 रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 1,03,08,015 रुपये का फंड होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Public Provident Fund Scheme - फोटो : iStock
पीपीएफ में निवेश EEE कैटेगरी में आता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स डिडक्शन का भी फायदा मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें