लॉन्ग टर्म निवेश करने के लिए अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां इन्वेस्ट करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास छोटी बचत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप कुल 15 सालों तक निवेश कर सकते हैं। हालांकि, 15 सालों की निवेश अवधि पूरी होने के बाद भी इस स्कीम में आपको दोबारा निवेश करने का विकल्प मिलता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।