फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, ऐसे कराएं योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन

Sun, 19 May 2024 10:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan News: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। किसानों को खेती किसानी और जीवन यापन करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े उसे देखते हुए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम, पीएम किसान मानधन योजना से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना इनमें प्रमुख हैं। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है।

देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे हैं। इस कारण केंद्र सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। भारत सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने वाली है। वे किसान जो योजना में भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी नहीं कराते हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने योजना की 17वीं किस्त के जारी करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

ऐसे कराएं योजना में ई-केवाईसी

योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है। यहां फार्मर कॉर्नर में आपको ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करके बाकी के स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं। ई-केवाईसी कराने का आपके पास दूसरा विकल्प भी है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

ऐसे कराएं योजना में भूलेखों का सत्यापन 

अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। इस स्थिति में आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से स्कीम में अपने भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें