फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? यहां जानें

Tue, 15 Oct 2024 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया था। इस योजना को शुरू करने का उद्धेश्य ये था कि 18 पारंपरिक व्यापारों को इस योजना से जोड़ा जाए और उन्हें उनके काम में बेहतर बनाया जाए। इसके लिए जरूरी प्रशिक्षण मुहैया करवाना और आर्थिक मदद देने जैसी चीजें इस योजना में शामिल हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ दिए जानते हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ ये हैं:-
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा से जुड़े हुए हैं तो आपको सबसे पहले तो कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। जब तक आपकी ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। अगर आप भी योजना से जुड़ते हैं तो आपको ये लाभ मिलता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ट्रेनिंग के अलावा आपको बतौर लाभार्थी योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। इन पैसों से आप टूलकिट खरीद सकते हैं
  • वहीं, योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है, ये सुविधा भी योजना के लाभार्थियों को मिलती है और सरकार द्वारा इसे मुहैया करवाया जाता है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे आपको वापस करना होता है
  • इसके बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है
  • इसमें सबसे खास बात ये है कि आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर लोन मुहैया करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं?
  • अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, राजमिस्त्री, उसमें धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और जो लोग लोहार का काम करते हैं, ये सभी इस योजना के लिए पात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें