फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 Years old Aadhaar Update: क्या आपका आधार हो गया है अपडेट या नहीं? एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

Tue, 15 Oct 2024 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Update Status: आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। आपको एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो आदि। ऐसे ही अनेकों कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं उन्हें अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना है जिसके लिए विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि सभी को अपने आधार अपडेट करवाने हैं। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड को पहले ही अपडेट करवा चुके हैं, तो आपको अपने आधार कार्ड का स्टेटस भी चेक कर लेना चाहिए कि ये अपडेट हुआ है या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं आपका आधार कार्ड अपेडट हुआ है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इस तारीख तक करवा लें अपडेट
  • अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है और आपने अब तक इसे अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से दो बार आखिरी तारीख बताई गई।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जहां पहले आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए 14 जून 2024 की तारीख बताई गई थी, तो वहीं अब इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 कर दिया गया है। ऐसे में आपके पास लगभग 2 महीने का समय पूरा है, ताकि आप अपने आधार कार्ड को इस तारीख तक अपडेट करवा सके।

4 of 5
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें आपका आधार हुआ है अपडेट या नहीं:-

स्टेप 1
  • आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं और अब चेक करना चाहते हैं कि वो अपडेट हुए है या नहीं तो आप चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है
  • यहां पर आपको अपने आधार कार्ड से लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर 'चेक आधार अपडेट स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'SRN' पर क्लिक करना है और अपना सर्विस रिक्वेस्ट नंबर यहां पर दर्ज करना है
  • इसके बाद कैप्चा कोड भर दें और फिर आप स्टेटस चेक कर सकते हैं जिससे आप जान सकते हैं आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें