PPF Investment: अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 32 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करना है। पीपीएफ सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार निवेश योजना है। इसमें निवेश करने पर आपको सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश करके लॉन्ग टर्म में अपने पैसों पर अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना भारत में काफी लोकप्रिय है। देश में कई लोग इसमें निवेश कर रहे हैं।