अपने बेहतर भविष्य के लिए हर कोई कहीं न कहीं निवेश जरूर करता है। कभी-कभी निवेश के लिए लोगों को समझ नहीं आता कि किस जगह अपने पैसे लगाएं, जहां से अपनी मेहनत की कमाई के डूबने का खतरा भी न हो और अच्छा खासा रिटर्न भी मिले। ऐसे में सबसे अच्छा स्कीम माना जाता है पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ। पीपीएफ निवेश के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद माना जाता है। ये सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला एक ऐसा छोटा बचत साधन है, जो आपको वित्तीय योजना बनाने में मदद कर सकता है। ये आम लोगों के बीच एक बेहद जानी मानी स्मॉल सेविंग स्कीम है। साथ ही ये सबसे सुरक्षित निवेश का एक विकल्प है। इसमें किसी भी तरह के नुकसान का खतरा नहीं होता है। यही वजह है कि लोग इसमें बिना किसी टेंशन के निवेश करते हैं। लेकिन पीपीएफ के कुछ अहम नियम भी हैं, जिन्हें फॉलो न करने पर आपको नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में...